शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
उत्कृष्ट कार्य एवं व्यवस्था के साथ समय सीमा में हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण के साथ साजसज्जा ओर स्वच्छता के लिए जिले भर में सर्वश्रेष्ठ होने पर आईएसओ के लिए चयनित होने पर एसडीएम सौरभ मिश्रा का जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार , पूर्वमंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी , रामपाल सिंह , सुरेन्द्र पटवा , कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आईएसओ चयनित एसडीएम ऑफिस में बाहर से आए लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, ठंडे पानी की व्यवस्था , रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण ,फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा , हरा भरा गार्डन , ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों की समय पर समस्या सुनना एवं उनका तत्काल समाधान करने के साथ फर्नीचर एवं लोगों को मदद करने के लिए हेल्प टैक्स , एसडीएम न्यायालय में बैठने की बड़ी प्रतिवादी को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ अन्य विशेष कार्यो में एसडीम ऑफिस में आपातकालीन नंबर लिखा होना , पुलिस का 112 , फायर बिग्रेड , 101 एम्बुलेंस , 108 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर , 1098 महिला हेल्पलाइन , 1090 एवं वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 एवं सुझाव पेटी का होना। सूचना पटल व्यवस्थित होना लोगों के लिए ठंडा शीतल पेयजल हमेशा उपलब्ध रहना और एसडीम ऑफिस में चारों ओर वृक्षारोपण लोगों को बैठने की जगह घास लगाकर बेंच लगाकर रखी होना ।डस्टबिन का होना, जनसुनवाई के लिए अलग से व्यवस्थित हाल में बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।