Let’s travel together.

बालमपुर घाट पर ट्रक रिवर्स होकर पलटा,ड्राइवर को आई चौटे

0 71

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम बालमपुर घाटी पर विदिशा से भोपाल की ओर जा रहे ट्रक बालमपुर घाटी चढ़ते वक्त पीछे रिवर्स होते हुए पलट गया। हालांकि क्लीनर और ड्राइवर को मावली सी चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 04 एच ई 9736 विदिशा से भोपाल जा रहा था। बुधवार सुबह बजे के लगभग जैसे ही बालमपुर घाटी चढने लगा तो सामने से दूसरा वाहन आ जाने के कारण ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक पीसे रिवर्स हुए 10 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया। हालांकि ड्राइवर व क्लीनर को कोई चोट नहीं आई है।
आज फिर बालमपुर घाटी पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया अगर ट्रक के पीछे कई दूसरा वाहन होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर चढ़ने वाले ज्यादातर ट्रक बालमपुर की घाटी पर चढ़ नहीं पाते और अनियंत्रित होकर पलट पलट जाते हैं भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एकमात्र बालमपुर की घाटी एक ऐसी घाटी है जहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है बालमपुर घाटी पर दोनों तरफ 20_20 फीट गहरी खाई होने के कारण अक्सर इस घाटी पर वाहन खाई में पलटते रहते हैं घाटी के दोनों ओर बारिश में हरे भरे पेड़ लगे हुए हैं एक अंधा मोड़ है इस मोड़ पर वहान चालक वाहन को चढ़ते और उतरते समय पेड़ की आड में दूसरा वाहन दिखाई नहीं देता जिस कारण दुर्घटना होती रहती है कुछ दिन पहले भी कई ट्रक पलट चुके हैं। घाटी पर बार-बार ट्रक पलटने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है कुछ दिन पहले की ही बात है कि एक ट्राला उतरते समय टायर फूटने के कारण गहरी खाई में चला गया था जिससे ट्राले के पाइए निकलकर खाई में जा गिरे थे उस समय भी बालमपुर घाटी पर 2 घंटे तक जाम लगा रहा बालमपुर घाटी पर एक तरफ एमपीआरडीसी द्वारा रेलिंग लगाई गई थी रेलिंग 6 महीने भी नहीं चली दुर्घटनाओं के कारण पूरी रेलिंग टूट चुकी है। एमपी आरडीसी द्वारा कुछ दिन पहले बालमपुर घाटी को चौड़ा किया गया है दोनों तरफ लोहे की नई रेलिंग लगाई गई थी। मगर लोगे की रेलिंग 1 महीने भी नहीं टिकी दुर्घटनाओं से टूट गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811