Let’s travel together.

गुरुकुल में हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन

0 84

विभिन्न प्रकार के खेलों में पारंगत हुए छात्र

 सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

शैक्षणिक गतिविधियों के साथ छात्र छात्राओं को अन्य विधाओं में पारंगत करने के उद्देश्य से गुरुकुल स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राएं विभिन्न खेलों में पारंगत हुए।


नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल द्वारा द एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार की रोचक और चुनौतीपूर्ण खेल प्रतिस्पर्धाओं में भागीदारी की। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में हॉर्स वॉल्ट, स्टिक शफलिंग, सैक रेस, 80 मीटर दौड़, चेन रिले, स्पून रेस, स्लो साइक्लिंग, और कोन बैलेंसिंग जैसे रोमांचक खेल शामिल थे। इसके अलावा कबड्डी और खो-खो जैसे टीम खेलों ने भी छात्रों और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को खेलों के महत्व और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा,”खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और टीमवर्क जैसे महत्वपूर्ण गुण भी विकसित होते हैं। गुरुकुल स्कूल प्रत्येक वर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है जो छात्रों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में सहायक हों और उनके चहुंमुखी विकास को प्रोत्साहित करें। खेल प्रतियोगिताओं को देखने के लिए स्कूल के बच्चो के पालकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से लेकर 9वी कक्षा तक के छात्र छात्राओं ने भागीदारी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811