सुरेन्द्र जैन धरसीवां
पत्रकारों का होली मिलन हो और आंनद की अनुभूति न हो ऐंसा तो हो ही नहीं सकता और फिर कार्यक्रम में मिनी अटल कुछ कहें तो आंनद ओर भी बढ़ जाता है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित एक न्यूज चैनल के कार्यालय के सामने पार्क में राजधानी के पत्रकार मीडियाकर्मियों का होली मिलन हुआ जिसमें वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल छत्तीसगढ़िया कवि पत्रकार पंडित वैभव पांडे बेमेतरिया वरिष्ठ पत्रकार अवधेश मिश्रा,सुरेन्द्र जैन ,दुर्गा बंजारे,सहित बड़ी संख्या में राजधानी के पत्रकार जुटे ओर फिर शुरू हुआ सूखे रंगों की होली का खेल अमिताभ बच्चन के होली के फिल्मी गीतों पर नाचते गाते पत्रकारों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं ओर बधाइयां दी वहीं मिनी अटल के रूप में प्रसिद्ध गौरव जी ने अटल जी की बेहतरीन आवाज ओर उन्हीं के अंदाज में जब होली की व्याख्या की तो होली मिलन का आनंद कई गुना बढ़ गया दिन रात लगातार जनता की सेवा में समर्पित पत्रकारों को बहुत कम ऐंसे अवसर मिलते हैं जब सभी पत्रकार एक जगह एकत्रित होकर खुशियां मना पाते हैं ऐंसे में होली मिलन का यह कार्यक्रम से पत्रकारों के लिए आंनद से भरा रहा।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861
Prev Post
Next Post