-दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सुरेंद्र जैन धरसीवा
नए साल की शुरुआत के प्रथम दिन धरसीवा और खमतराई थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है मां बेटी का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि एक ऑटो चालक और उसकी प्रेमिका निकली जिन्होंने न सिर्फ मां बेटी की हत्या की बल्कि ऑटो चालक ने दरिंदगी की सभी सीमाएं लांघते हुए बेटी की हत्या के बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म भी किया.

ज्ञात रहे की 31 जनवरी की रात जब नए साल के स्वागत के जश्न में दुनिया डूबी हुई थी तब एक ऑटो चालक भरतदास दीवान अपनी दरिंदगी की सभी सीमाएं पार कर रहा था.1 जनवरी की सुबह खमतराई पुलिस को रावाभाटा के समीप हाईवे किनारे नाली में एक अज्ञात बालिका का सब मिला जिसकी शिनाख्ति के प्रयास किये जा रहे थे की दूसरे दिन 2 जनवरी को धरसीवा थाना के धनेली में हाईवे किनारे इंदिरा आवास में रहने वाली बेवा हमीदा बेगम का शव मिला जिसकी निर्मम हत्या की गई थी.

1जनवरी को मिले बच्ची के शव की पहचान रेशमा के रूप में हुई जो हमीदा की बेटी थी इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस के आला अधिकारी इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में दिन-रात एक करने में लगे लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी…पुलिस ने मुखबिर फैलाएं और मृतका हमीदा बेगम के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की तब कही जाकर पुलिस को सफलता मिली .

इस दोहरे हत्याकांड में जो कहानी निकलकर सामने आई वह चौंकाने वाली है हत्यारे ने हैवानियत की सीमाएं पार की थी…. हत्या के आरोपी ऑटो चालक भरत दास दीवान अपनी प्रेमिका अनीता लहरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में धनेली में रहता था इस दौरान वह हाईवे किनारे रहने वाली हमीदा बेगम के यहां आने जाने लगा और उससे अवैध संबंध बना लिए लेकिन बाद में हमीदा बेगम आरोपी को ब्लैकमेल करने लगी इसी के चलते आरोपी भरत दास अपनी प्रेमिका अनीता के साथ खमतराई के शिवानंद नगर में रहने लगा लेकिन जब ब्लैकमेलिंग से परेशान आ गया तो उसने अपने साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही अनीता के साथ मिलकर हमीदा बेगम की हत्या की साजिश रची और फिर एक दिन 31 दिसंबर को उसकी प्रेमिका अनीता लहरे हमीदा बेगम की बेटी रेशमा को अपने साथ शिवानंद नगर ले आई और रात्रि में आरोपी भरत दास ने धनेली पहुंचकर हमीदा बेगम के घर जाकर उसकी हत्या कर दी हत्या के बाद घर आकर उसने जब अपनी प्रेमिका को बताया तो उसकी हत्या कर दी है तो बच्ची ने सुन लिया ओर वह चीख पड़ी तब हत्यारे भरत दास ने 12 वर्षीय मासूम रेशमा की भी हत्या कर दी इतना ही नहीं भरत दास ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए रेशम के मृत शरीर के साथ दुष्कर्म भी किया और बच्ची की लाश को नाली में फेंक दिया. हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इस अंधे दोहरी हत्याकांड का खुलासा करने वाले पुलिस कर्मियों को विभाग की ओर से दस हजार का इनाम देने की घोषणा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने की है