विभिन्न प्रकार के खेलों में पारंगत हुए छात्र
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
शैक्षणिक गतिविधियों के साथ छात्र छात्राओं को अन्य विधाओं में पारंगत करने के उद्देश्य से गुरुकुल स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राएं विभिन्न खेलों में पारंगत हुए।

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल द्वारा द एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार की रोचक और चुनौतीपूर्ण खेल प्रतिस्पर्धाओं में भागीदारी की। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में हॉर्स वॉल्ट, स्टिक शफलिंग, सैक रेस, 80 मीटर दौड़, चेन रिले, स्पून रेस, स्लो साइक्लिंग, और कोन बैलेंसिंग जैसे रोमांचक खेल शामिल थे। इसके अलावा कबड्डी और खो-खो जैसे टीम खेलों ने भी छात्रों और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को खेलों के महत्व और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा,”खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और टीमवर्क जैसे महत्वपूर्ण गुण भी विकसित होते हैं। गुरुकुल स्कूल प्रत्येक वर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है जो छात्रों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में सहायक हों और उनके चहुंमुखी विकास को प्रोत्साहित करें। खेल प्रतियोगिताओं को देखने के लिए स्कूल के बच्चो के पालकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से लेकर 9वी कक्षा तक के छात्र छात्राओं ने भागीदारी की।