Let’s travel together.

3.36 करोड़ की लागत से कहूला में बनेगा तालाब, सिंचाई की सुविधा मिलेगी, विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने किया भूमिपूजन

0 252

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गै़रतगंज तहसील के कहूला ग्राम में 3.36 करोड़ रुपए की लागत से तालाब का निर्माण किया जाएगा। विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विधिवत भूमिपूजन कर तालाब निर्माण की आधार शिला रखी।


कहूला ग्राम में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तालाब बनेगा। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने ग्राम में तालाब निर्माण का भूमिपूजन किया। विधायक ने तालाब के निर्माण के लिए 3.36 करोड़ रुपए शासन से मंजूर कराए हैं।

इस मौक़े पर विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तालाब की आवश्यकता महसूस करते हुए इसकी शासन से मंजूरी कराई है। भविष्य में तालाब के रूप में सिंचाई सुविधा की सौगात किसानों को मिल जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में एक हज़ार एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा इस तालाब से मिलने की बात कही। विधायक ने क्षेत्र में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र की जनता के हितार्थ उन्होंने बड़ी संख्या में विकास कार्य कराए हैं जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है।

आयोजन में भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिपं अध्यक्ष यशवंत मीणा, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, मंडल अध्यक्ष संजय जैन, हरिकृष्ण गौर, मान सिंह भूरा,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811