विदिशा। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी भाजपा जिला कार्यालय विदिशा पहुंचे यहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक मुकेश टंडन, सूर्य प्रकाश मीणा, हरी सिंह स्प्रे, हरि सिंह रघुवंशी, उमाकांत शर्मा ,जिला निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम पारीक निव्रतमान जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी तोरण सिंह दांगी, राकेश शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान दिनेश कुशवाहा ,प्रतीक कंग रामेश्वर किरार प्रशांत खत्री अंकित दुबे सहित बड़ी संख्या में जिले से आए हुए जिलापदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में सभी विधायक गण द्वारा महाराज सिंह दांगी जी को जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सभी विधायक और कार्यकर्ता महाराज सिंह जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन कार्य में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी ने कहा कि वह सत्ता और संगठन में समन्वय बनाकर सबका साथ सबका विश्वास सबके सहयोग की विचारधारा के साथ संगठन कार्य को करेंगे और संगठन की मजबूती बढ़ाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान का ध्यान रखते हुए कार्य करेंगे ।उक्त जानकारी देते हुए भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार अपने ऊपर जिला अध्यक्ष के रूप में विश्वास जताने पर व्यक्त किया ।