-सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत यातायात जागरूकता पंपलेट विमोचन के साथ जॉन चेयरपर्सन की आधिकारिक यात्रा वृंदावन होटल में हुई संपन्न
विदिशा। इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा द्वारा अपने जॉन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन राजेश जैन प्रीत की आधिकारिक यात्रा एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस की उपस्थिति में वृंदावन होटल माधवगंज में संपन्न कराई गई। जिनकी अगवानी लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, सेक्रेटरी लायन अभय राज पचौरी, ट्रेजरार लायन शाश्वत शर्मा ने की। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजा एवं इंटरनेशनल लायंस संस्थापक मेल्विन जॉन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का रोली के तिलक, दुपट्टे एवं मोतियों की माला के साथ स्वागत किया गया। लायन इंजीनियर अमित सनस द्वारा जॉन चेयरपर्सन का जीवन परिचय दिया गया। अपने उदबोधन में जॉन चेयरपर्सन ने क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों की प्रशंसा के साथ अध्यक्ष को डिस्ट्रिक्ट में सह मल्टीमीडिया प्रभारी बनाए जाने की भी प्रशंसा की। आपने क्लब ट्रेजरार के कार्यों की भी प्रशंसा की। जॉन चेयर पर्सन द्वारा दिए गए मार्गदर्शी संबोधन को सभी लोगों ने सराहा।

लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने संबोधन में सभी का परिचय देते हुए वंदन अभिनंदन के साथ क्लब द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की चर्चा करते हुए उन एक्टिविटीज पर फोकस डाला जिनका मीडिया ने काफी कवरेज किया एवं जिन्हें लोगों से काफी प्रशंसा मिली। एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्लब को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इसके बाद लायंस संस्थापक मेल्विन जोंस का जन्मदिन आरोही आराध्या के हस्ते केक कटवा कर मनाया गया। सभी ने करतल ध्वनियों से उनको जन्मदिन की बधाइयां दी। अतिथियों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।सेवा गतिविधियों में गरीबों को कंबल वितरण किया गया एवं यातायात सप्ताह के अंतर्गत यातायात जागरूकता हेतु पंपलेट का अतिथियों एवं उपस्थित सभी लायन साथियों द्वारा विमोचन भी किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष सेक्रेटरी एवं ट्रेजरार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। जॉन चेयर पर्सन ने भी अपने स्पॉन्सर एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस को एवं स्वागत गीत के लिए आरोही एवं आराध्या को विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किया। क्लब अध्यक्ष, सेक्रेटरी, ट्रेजरार एवं सुंदर एमओसी कर रहे लायन डॉक्टर रवि साहू को इंटरनेशनल डेढ़ पिन लगाकर सम्मानित किया। एमजेएफ लायन मेघा दुबे द्वारा अपने गुरु विश्वनाथ शर्मा एवं प्राचार्य श्रीमती जयंती सोनी का का पिन लगा करके सम्मान किया।

पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन सुचिता सोनी द्वारा लायन सचिन सोनी को पिन लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने किया ।
इस अवसर पर एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, क्लब सेक्रेटरी लायन अभय राज पचौरी, ट्रेजरार लायन शाश्वत शर्मा, मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ एवं लायन्स श्रीमती धाकड़, लायन अर्चना सोनी, लियो कनक सोनी, टेमर लायन मेहताब सिंह नरवरिया, टेल ट्विस्टर लायन सचिन सोनी, लायन महेंद्र यादव, लायन श्रीमती जयंती सोनी, लायन शशि शिलाकरी, लायन शशि अग्रवाल, लायन सुचिता सोनी, लायन मेघा दुबे, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन इंजीनियर अमित सनस, लायन संतोष राजपूत, लायन घनश्याम अग्रवाल, लायन रमेश सोनी, मनोज कौशल, विश्वनाथ शर्मा, आरोही शर्मा आराध्या शर्मा आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।