Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी संक्रान्ति पर्व की शुभकामनाएं

0 97

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने श्रद्धालु नागरिकों को संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि आधुनिक बनते भारत और सांस्कृतिक मूल्यों में रचे बसे भारत को एक साथ देखना हो तो मकर संक्रांति का पर्व एक अनूठा अवसर देता है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मकर संक्रान्ति पर भगवान सूर्य मकर रेखा पर है और अपनी दिशा परिवर्तित करके उत्तरायण की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से ऋतु चक्र बदल रहा है। अंधकारमय लम्बी रात अब घटने लगी है। हम प्रकाश की ओर बढ़ चले हैं। हम कह सकते है कि मकर संक्रांति पर्व प्रकाश की ओर बढ़ने का पर्व है। यह हमारी सनातन भारतीय संस्कृति का अनूठा पर्व है। उत्सव धर्मिता हम भारतीयों की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की सांस्कृतिक गरिमा और वैभव को आम जनमानस में ले जाने के उद्देश्यपूर्ण प्रयासों की श्रृंखला शुरू की है। मध्यप्रदेश की यह शुरुआत अब व्यापक रूप ले रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811