Let’s travel together.

बाड़ी जनपद की ग्राम पंचायत धौखेड़ा में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर संपन्न,कलेक्टर हुए शामिल

0 135

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को मिल रहा योजनाओं का त्वरित लाभ

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शनिवार को बाड़ी जनपद की ग्राम पंचायत धौखेड़ा में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बाड़ी जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

शिविर में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान तथा शिविर आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि शासन द्वारा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले में योजनाओं के लाभ से शेष रहे हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के माध्यम से गॉव में ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां शिविर में कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लेते हुए उनका निराकरण किया जा रहा है। जो भी ग्रामीण पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए हैं, वह यहां आवेदन दें। जिससे कि उन्हें भी योजनाओं का लाभ मिले। शिविर में आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, खसरा–खतौनी की नकल सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811