Let’s travel together.

नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ विकसित भारत 47 जन संपाद कार्यक्रम

0 98

 देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

नगर परिषद परिसर में शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत 2047 हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमे बडी संख्या में नगर के गणमान्य बुद्धि जीवी लोग शामिल हुए सभी ने अपने अपने सुझाव रखे ।
आज नगर परिषद परिसर में शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत 2047 को लेकर नगर के गणमान्य बुद्धि जीवियों को आमंत्रित कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू नगर परिषद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सीएमओ रामलाल कुशवाहा सहित पार्षद उपस्थित हुए ।इस कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने विकसित भारत 2047 के विजन की जानकारी उपलब्ध कराई उन्होंने कहा कि इस विकसित भारत विजन मे सभी लोग अपने अपने सुझावों को रख सकते है तथा इसमे भाग लें ।

बैठक में कहा गया कि सभी को इस विजन मे बढचढकर भाग लेना चाहिए इस विजन से विकास एवं राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए हम सब की भागीदारी आवश्यक है इस भागीदारी मे अपने अपने सुझावों भी रखने के लिए आगे बढने की जरूरत है इस अवसर पर लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे इसके साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं ने भी इस विजन अंतर्गत इस स्थल पर शिक्षा का स्तर और बढाने के लिए स्कूल कालेज की व्यवस्था होना चाहिये जिससे छात्र छात्राओं को यहाँ उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके इसके साथ ही अनेक लोगों ने अपने अपने सुझावों को रखा ।कार्यक्रम का समापन सीएमओ रामलाल ने सभी का आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ने किया ।कार्यक्रम में नप के सभी अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |     9 साल से सड़क पर घायल गौवंश की सेवा, अब मिलेगा अपना ‘हॉस्पिटल’     |     मटकी फोड़ प्रतियोगिता का दूसरे दिन हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811