Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला :: प्रभु श्री राम और अति काय के बीच हुआ संग्राम

0 90

अंततः प्रभु श्री राम ने किया अति काय सहित निशाचरों का वध

सी एल गौर रायसेन

ऐतिहासिक रामलीला के चलते शुक्रवार को रामलीला मैदान में कलाकारों द्वारा अति काय बाद की लीला का आकर्षक मंचन किया इस दौरान प्रभु श्री राम और अति काय के बीच देखने लायक संग्राम हुआ। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार लंका पति रावण लंका में बैठकर विचार करता है कि अब श्री राम की सेना से युद्ध करने के लिए कौन को भेजा जाए। इस प्रकार से मंत्री से सलाह लेता है इसके पश्चात अति काय को युद्ध करने के लिए रन मैदान में भेजता है।

श्री राम जी की सेना और रावण सेना के बीच काफी देर तक संवाद होता है परंतु मायावी अति काय तरह-तरह की माया चला कर मर कर भी जिंदा हो जाता था अंततः प्रभु श्री राम के आगे किसी की माया नहीं चलती और आखिरी दौर में भगवान राम अतिकाय का वध कर देते हैं।

रामलीला में शनिवार को होगी मेघनाथ वध एवं सती सुलोचना की आकर्षक लीला

रामलीला समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को मेघनाथ वध एवं सती सुलोचना की आकर्षक लीला का मंचन रामलीला के कलाकारों द्वारा किया जाएगा इस समय की आकर्षक लीला देखने योग्य है रामलीला समिति के पदाधिकारीयो ने सभी धर्म प्रेमियों से रामलीला देखने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811