Let’s travel together.

सर्दी आते ही हरी सब्जियों के दाम हुए कम व्यापारी निराश,नहीं निकल पा रही लागत

0 142

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ सब्जियों के दामों में गिरावट आने लगी है। किसान खेतों में फूलगोभी पत्तागोभी बैंगन मेथी और सरसों मूली मटर टमाटर धनिया पालक सोयाबीन राई आदि सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। सब्जियों को तैयार करने में डीजल निराई गुड़ाई स्प्रे आदि में काफी खर्च आ रहा है। तड़के ही ठंड की परवाह न कर सब्जियों को लेकर कई किलोमीटर दूर जाकर बाजारों में बेचते हैं। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही सब्जियों के दाम उतरने लगे हैं। पिछले माह की तुलना में सब्जियों के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। सब्जी उत्पादक किसान लंबी दूरी तय कर सब्जियों की बिक्री करने हाट बाजार पहुंच रहे हैं लेकिन, दामों में गिरावट आने से उनका खर्च नहीं निकल पा रहा है। क्षेत्र में किसानों ने इस बार बड़ी मात्रा में सब्जी का उत्पादन किया है। किसान खेतों में फूलगोभी, पत्तागोभी, बैंगन, मेथी और सरसों, मूली, मटर, टमाटर, धनिया, पालक, सोयाबीन, राई आदि सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं।
ठंड के मौसम शुरू होते ही सब्जियों के दाम घटते जा रहे हैं। ठंड की परवाह न कर सब्जियों को लेकर 10 किमी दूर दीवानगंज हाट बाजार में बिक्री करने जाते हैं। आस पड़ोस के गांव की साप्ताहिक बाजारों में सब्जी की फुटकर बिक्री करते हैं। किसानों ने बताया कि अक्टूबर माह में सब्जियों के दाम काफी अच्छे मिले थे। नवंबर माह से सब्जियों के दामों में गिरावट शुरू हो गई। दिसंबर माह में ठंड शुरू होते ही तीन दिन से सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। इससे उन्हें घाटा हो रहा है। अक्टूबर और नवंबर में गांव की साप्ताहिक बाजारों में खुदरा बिक्री करने में मटर 60 से 70 फूलगोभी 40 से 50, मेथी और सरसों का साग 35 से 40, मूली 20 से 25 और टमाटर 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। सब्जियों के दाम अच्छे होने से काफी लाभ हुआ था।
सब्जी उत्पादक किसानों के चेहरे पर मायूसी
दिसंबर में फूलगोभी 10 से 20 रुपए, बैंगन 10 से 30, मटर 40 से 60, टमाटर 20 से 22, हरा धनिया 40 रुपये किलो में बिक रहे हैं। जनवरी में और दाम गिरने की संभावना है। अच्छा भाव न मिलने से सब्जी उत्पादक किसानों के चेहरे पर मायूसी देखी जा रही है।
मोनू नायक के अनुसार, साप्ताहिक बाजार में सब्जियां बिक्री कर रहे हैं। आवक बढ़ गई है। ठंड में अक्सर सब्जियों की कीमत कम हो जाती है। इस समय जिस रेट में सब्जी बिक हो रही है उस हिसाब से लागत भी नहीं निकल पा रही है।
सर्दियों में हरी सब्जियों की होती है अच्छी पैदावार
उधम साहू , कमलेश साहू कहते हैं कि ठंड की सीजन में हरी सब्जियां बहुत आती हैं। इससे दाम कम हो जाते हैं। दिसंबर महीना गुजरते ही तीन दिनों में ही सब्जियों के दाम में भारी गिरावट आ गई हैं। इससे नुकसान हो रहा है।
सुरेश साहू, अमर सिंह कुशवाहा के अनुसार, नवंबर से पहले सब्जियों के दाम काफी अच्छे थे, लेकिन अब ठंड शुरू होने के साथ साथ दामों में भारी गिरावट आ गई है। मंडी में भी दाम अच्छे नहीं मिल रहे हैं। गांव की बाजारों में सब्जी बिक्री कर रहे हैं। गोविंद जाट का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खेतों में फूलगोभी और पत्तागोभी सहित हरी सब्जियां अब अच्छी तरह से तैयार हो जाती हैं। इससे मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ गई है। इस माह से दामों में गिरावट आ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811