Let’s travel together.

जाते वर्ष भी नहीं सुधरी कार्य प्रणाली ,अधूरे काम की हुई माप

0 94

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

वर्ष 2024 की विदाई मे कुछ पल शेष बचे हैं जाते हुए साल को लोग विदाई देने आतुर दिख रहे हैं तो वहीं आने वाले नववर्ष के लिये लोगो की जोर शोर से तैयारी चल रही हैं परन्तु पिछले साल में अधिकारियों की कार्यप्रणाली बदलने का नाम नही ले रही है ।अधूरे निर्माण की माप लेने की प्रवृत्ति नही बदल रही है ।

जानकारी के अनुसार वर्ष 24 की विदाई के लिए लोग आतुर दिखाई दे रहे हैं वहीं नववर्ष का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस साल के जाने आने मे कुछ घंटे ही शेष बचे हैं इस वर्ष के अंतिम दिन बसस्टैंड स्थित बाबा सा की प्रतिमा वाले क्षेत्र में जोरशोर से ब्लाक लगाने का निर्माण कार्य भी जारी है तथा यह कार्य पूर्ण होने मे एक दिन का समय और लग सकता है इतना ही नहीं यह निर्माण वर्ष 24 मे शुरू किया गया था तथा वर्ष 25, मे पूर्ण होने की संभावना है परन्तु इस जाते हुए वर्ष में अधिकारियों की कार्यप्रणाली 24 की भांति ही 25 मैं रहने की उम्मीद बनी दिखाई देने लगी है इसका उदाहरण तब सामने आया जब बसस्टैंड स्थित ब्लाक लगाने का निर्माण चल रहा है जबसे यह निर्माण शुरू किया गया तब से इस निर्माण को देखने की फुरसत नप मे तैनात उपयंत्री सीएल चौरे को नही मिल सकी आज जब साल का अंतिम दिन जब निर्माण लगातार जारी है तथा एक दो दिन का समय और लगने की उम्मीद है तब साल को जाता देख उपयंत्री श्री चौरे निर्माण स्थल पर पहुंचे तथा काम पूर्ण होने के पूर्व ही निर्माण कार्य की माप शुरू कर दी एवं माप पूरी कर चलते बने तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि साल भले बदल रहा हो परन्तु कार्यप्रणाली जाने वाले साल की तरह ही बरकरार बनी रहेगी तथा साल बदलने के बाद कार्यशैली ज्यों की त्यों रहने की उम्मीद दिखाई देने लगी है हालांकि यह निर्माण से इस क्षेत्र में साफसफाई के साथ सुन्दरता दिखाई देने लगी है इस मामले में जब उपयंत्री द्वारा कार्य पूर्ण होने के पूर्व माप की जानकारी मिली तो उपयंत्री श्री चौरे से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने जैसा कि अक्सर होता है अधिकारी फोन न उठाकर कुछ भी बोलने से कतराते हैं यही हाल उपयंत्री द्वारा फोन उठाने की जहमत भी नहीं उठाई जिससे माप के सम्बंधित जानकारी ली जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811