Let’s travel together.

जल जीवन मिशन:679 नल-जल योजनाओं में से 127 का काम पूरा,कहीं अधूरी तो कहीं घटिया टंकियों का भी हुआ निर्माण योजनाओं की हो जांच 

0 137

 

शिवलाल यादव रायसेन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में जल जीवन मिशन के तहत नलजल योजनाओं का बेहद धीमी गति से काम चल रहा है। इस योजना के तहत जिले में 32191.48 लाख रुपयों की लागत से 757 नलजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। जिनमें 1 लाख 27 हजार 438 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन प्रस्तावित हैं। काम में लेटलतीफी के चलते जिले के ज्यादातर क्षेत्रों के रहवासी योजना के लाभ से वंचित हैं।


500 से ज्यादा नलजल योजनाएं अधूरी….

सिविल के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत 679 स्वीकृत नलजल योजनाओं में से अब तक केवल 127 योजनाओं का काम ही पूरा हो सका है। जबकि 346 अधूरी हैं। जबकि 133 योजनाओं का कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हो सका है। इसी प्रकार मेकेनिकल के तहत किए जा रहे जल जीवन मिशन के कार्यों में 78 स्वीकृत नलजल योजनाओं में से 52 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है।बताया जा रहा है विभाग के ठेकेदारों द्वारा ज्यादातर पानी की टँकीयों का घटिया निर्माण किया गया है।ग्रामीणजनों की शिकायतें मिली है कि इन नलजल योजनाओं की पाइप लाइनों व गुणवत्ताहीन बनीं पानी की टँकीयों की जांच होना चाहिए।लेकिन तमाम शिकवा शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारियों की टीम एसी चैंबरों से बाहर मॉनिटरिंग करने जाना मुनासिब नहीं समझ रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811