Let’s travel together.

बिना मास्क पहने घूमने वालों को पुलिस ने पकड़ा, खिलाई खुली जेल की हवा

0 661

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

बढ़ते कोरोना संकट के बीच शनिवार को बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस क्रम में सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाले दिवानगंज चौकी पुलिस ने भोपाल विदिशा हाईवे 18 व अन्य स्थानों पर ऐसे लोगों को पकड़ा जो बिना मास्क के घूम रहे थे। इन्हें पुलिस द्वारा खुली जेल ले जाया गया। और मास्क पहनने एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की शपथ दिलाई गई। रायसेन जिले में बढ़ते कोरोना संकट के बीच शनिवार को दीवानगंज चौकी पुलिस द्वारा बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस क्रम में दीवानगंज भोपाल विदिशा हाईवे व अन्य स्थानों पर पुलिस ने ऐसे लोगों को पकड़ा जो बिना मास्क के घूम रहे थे। उन पर चालानी कार्रवाई की गई। जिनके पास चालान भरने के पैसे नहीं थे। इन्हें पुलिस द्वारा खुली जेल ले जाया गया। वहां चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने इस सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्रवाई में सलामतपुर थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक सूरज वर्मा, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक सुनील लोधी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811