Let’s travel together.

ट्रक ने कैंपर गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल….

132

नारनौल में देर रात नेशनल हाईवे 148 बी नांगल चौधरी गऊशाला मुख्य द्वार के सामने बने सर्विस रोड़ पर एक ट्रक व कैम्पर गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कैम्पर गाड़ी में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं जबकि मृतक दोनों युवकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया हैं।

पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया हैं जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी हैं। पुलिस को दी शिकायत में अरविन्द निवासी कालबा ने बताया कि शुक्रवार की रात को करीब एक बजे बिजेंद्र निवासी कालबा व अमनदीप निवासी सारंगपुर जिला चरखी दादरी अपने दोस्त की बोलेरो कैम्पर आरजे 27 जीडी 8945 में सवार होकर कोटपुतली से नांगल चौधरी आ रहे थे। इसमें अमनदीप गाड़ी चला रहा था जबकि बिजेंद्र कन्डकटर सीट पर बैठा था और वह पिछली सीट पर बैठा था।

लापरवाही के चलते हुआ हादसा

उसने बताया कि जब वह नेशनल हाईवे 148 बी पर नांगल चौधरी बाबा मुकुंदास गऊशाला के मुख्य गेट के सामने बने सर्विस रोड्र पर आ रहे थे तो पीछे से एक चालक अपने ट्रक आरजे 14 जीई 0737 लापरवाही से चलाता हुआ रहा था, जिसने हमारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद लकडिय़ों से भरा ट्रक उनकी गाड़ी के ऊपर गिर गया। इससे हमारी गाड़ी चकनाचूर हो गई। इसमें 24 वर्षीय बिजेंद्र कालबा व 25 वर्षीय अमनदीप चरखी दादरी को मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की जांच शुरू

अमनदीप की शादी करीब 2 वर्ष पहले हुई थी। दोनों ही नांगल चौधरी टोल टैक्स पर काम करते थे जबकि घटना के बाद टेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने बिजेंद्र व अमनदीप को मृत घोषित कर दिया हैं। जिनका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया हैँ। परिजनों की शिकायत पर पुलिस नें मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811