Let’s travel together.

रायसेन पुलिस हिरासत में मौत,नावालिग से दुष्कर्म का था आरोपी

0 1,052

रायसेन। जिले के महिला थाना अंतर्गत 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे पुलिस कस्टडी में आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दअरसल जनवरी 2024 में सिलवानी के ग्राम मेहगवां कला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था । जिसमे पुलिस ने सघन जांच करते हुए पकड़े गए आरोपी दुष्कर्म पीड़िता एव उसके भ्रूण का DNA सैम्पल लिया गया था। जिसमे रिपोर्ट मैच होने के बाद बीती शाम सिलवानी पुलिस ने उसी गांव के रहवासी विजय रामदास महाराज उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया था।


आरोपी को आज मौके पर जांच के लिए ले जाया गया था। जहां टॉयलेट जाने के दौरान उसने जहरीली वस्तु खा ली थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे सिलवानी से रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रायसेन जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई। जिसके बाद जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों ने खूब हंगामा किया। एसपी रायसेन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्यूडिशियल जांच कराने के निर्देश दिए है। मृतक आरोपी का अब सुबह जिला अस्पताल के डाक्टरो की पैनल से पीएम कराया जाएगा। जिसकी वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। इस दौरान जिला जज ने जेएमएफसी जज को जांच के लिए नियुक्त किया हैं। जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेश हेनरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप     |     डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811