– प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल, हितलाभ का वितरण किया
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित है। क्षेत्र भर में योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही लगातार विकास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र पूर्ण विकसित हो सके। आगामी वर्षों में होने वाले विकास कार्यों का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। क्षेत्र की तरक्की और विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने प्रशासन आपके द्वार मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम के तहत खमरिया गंज गांव में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति पत्र व अन्य हितलाभ का वितरण किया।

प्रशासन आपके द्वार मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत खमरिया गंज गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हित लाभों का वितरण स्वीकृति पत्र देकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम छोर व वहां खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे इस अनुरूप ही लगातार योजना क्रियान्वयन व विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जनता से वायदे के अनुसार विकास प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है तथा इसी श्रंखला में शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। आगामी वर्षों का रोडमैप तैयार कर लिया गया है तथा इस पर काम किया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें जनता के हितों के लिए लगातार क्रियाशील है। विधायक ने बताया कि खमरिया गंज गांव में अनेक योजनाओं में ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया है।

कार्यक्रम में जपं अध्यक्ष विजय पटेल, नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, मंडल अध्यक्ष संजय जैन, मनोज पठ्या, वीरसिंह लोधी, सुभाष जैन, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर, जनपद सदस्य दरयाव पटेल, हरिकृष्ण गौर, ब्रजेन्द्र पटेल डिम्पल, नीतेश यादव, राकेश श्रीवास्तव, वकील सिंह ठाकुर, महेंद्र पटेल, वृंदावन अहिरवार, जगदीश चढ़ार, संतोष मालवीय, देवीसिंह यादव, हरिनारायण धाकड़, भारतसिंह पंडा,देवी अहिरवार,बबलू साहू, एसडीएम पल्लवी वैद्य, तहसीलदार अम्बर पंथी, सीईओ पूजा जैन, एसडीओ नरेश ठाकरे नायब तहसीलदार विशाखा चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।