Let’s travel together.

कांग्रेस शासनकाल में महाविद्यालय को आरक्षित जमीन बर्तमान सरकार द्वारा बिल्डर को देने से भड़के कांग्रेसी

0 101

सुरेंद्र जैन धरसीवा
रायपुर ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष तीरथ साहू ने बताया कि शासन द्वारा डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 के अमलीडीह में 9 एकड़ शासकीय भूमि को रामा बिल्डर को आबंटित कर दी गई है जो कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन द्वारा महाविद्यालय के लिये सुरक्षित रखी गई थी। शासन द्वारा आबंटित उक्त महाविद्यालय की भूमि देने से समस्त रायपुर ग्रामीण की जनता एवं विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है। उक्त आबंटन के विरोध में आज युवा कांग्रेस, रायपुर ग्रामीण विधानसभा एवं एन.एस.यू.आई. द्वारा छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में जोन क्रमांक 10 कार्यालय के सामने अमलीडीह पानी टंकी के समीप एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं रैली तथा पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था।


इस आयोजन में छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री श्री पंकज शर्मा ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुये कहा कि शासन द्वारा एक बिल्डर को कालेज के लिये सुरक्षित रखी गई भूमि आबंटित करने से कालेज में अध्ययनरत बच्चों का भविष्य खतरे में पड गया है, उन्होने शासन से सवाल करते हुये पूछा कि वर्तमान में महाविद्यालय शासकीय शाला में संचालित किया जा रहा है, अब भूमि आबंटन के पश्चात महाविद्यालयीन विद्यार्थी कहां अध्ययन करेंगे क्योंकि शासकीय शाला में भी लगातार विद्यार्थियों की संख्या बढ रही है, शाला के सामने भी अतिरिक्त कक्षाएं बढानें का भार है। इस पूरे प्रकरण में बडे स्तर पर भ्रष्टाचार होने का अंदेशा है, भूमि आवंटन का प्रस्ताव आचार संहिता में राज्य सरकार को भेजा गया तो सरकार को उस प्रस्ताव को निरस्त कराना था बजाय निरस्त करने के २८ जून २०२४ को राज्य सरकार ने एक बिल्डर को उक्त भूमि आबंटित कर दी,उक्त भूमि को आबंटित करने का अधिकार सरकार को था तो दोष पूरा प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार का है इस पूरे मामले में मुखमंत्री साय,राजस्व मंत्री टाँक राम साहू एवं ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू ने रायपुर ग्रामीण की जनता के साथ छल किया है,शासन द्वारा की गई एैसी कार्यवाही से आमजनता के साथ भाजपा के शासनकाल में हमेशा अन्याय ही होता रहा है लेकिन कांग्रेस ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लडाई लडी है और हमेशा लडती रहेगी। यदि समय रहते इस आबंटन को रद्द नहीं किया गया और इस पूरे प्रकरण में संगलिप्त राजस्व मंत्री एवं दोषी अधिकारियों पर उचित कार्यवाही नहीं होने पर हम सभी कांग्रेसजन क्रमबद्व आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीरगांव नगर पालिक निगम के महापौर नंदलाल देवांगन, वार्ड पार्षद सहदेव व्यवहार, माधव साहू, पार्षद आकाशदीप शर्मा, पार्षद राजा बंजारे, पार्षद रितेश सिंह, जीत सिंह, चंपालाल देवांगन, आस मोहम्मद, बैसाखू सागर, रामेश्वर साहू, जानू भार्गव, रौशन यादव, तीरथ यादव, सुरेश धीवर, कन्हैया यादव, गौरीशंकर सोनी, हिरेन्द्र देवांगन, जसमती सेठी, अनिल रूपचंदानी, विशाल कुकरेजा, राजू साहू, सूर्या निर्मलकर, पुरूषोत्तम साहू, गजेन्द्र साहू, मोहन वर्मा, नम्मू निषाद, जागेश्वर ध्रुव, लोकेश साहू, सुनील लहरे, वरूण चटर्जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811