Let’s travel together.

मजदूरी करते समय युवक की हार्ट अटैक से मौत

0 161

2 मांह बाद होना थी बेटी की शादी

परिजनों पर टूट दुख का पहाड़

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
गरीबों के लिए शासन की अनेकों योजनाएं संचालित हैं बावजूद इसके अपने परिवार का सही से पालन पोषण करने के लिए लोग एक शहर से दूसरे शहर काम करने के लिए जाते हैं । रायसेन जिले के गैरतगंज से बेगमगंज आए एक ऐसे ही मजदूर की काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथ काम कर रहे मजदूर और मकान मालिक सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग काम कर जांच में लिया है और शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
आपको बता दें कि गैरतगंज निवासी लाल मियां और उर्फ लल्लू खां उम्र करीब 40 साल अपने साथी मजदूरों के साथ गैरतगंज से बेगमगंज के अयोध्या नगर में विद्या बाई रैकवार के घर प्लास्टर का काम करने के लिए मजदूरी पर आए थे सुबह करीब 11:30 बजे प्लास्टर का माल बनाते समय अचानक उल्टी होने के साथ घबराहट शुरू हुई मामूली से सीने में दर्द हुआ तब उन्हें तत्काल से सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं एक बेटी की दो माह बाद शादी होना बताया गया है अचानक मौत हो जाने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। एक पत्रकार द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी को मामले की जानकारी देने पर उन्होंने नगर पालिका के शव वाहन से मृतक के शव को गैरतगंज भिजवाया है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811