Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य 19 को शिवपुरी में, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

0 357

– शिवपुरी प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 मई को शिवपुरी आएंगे। इस दौरान वह यहां पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भी लेंगे। उक्त कार्यक्रम होटल पीएस में रखा गया है।
बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 19 मई को सुबह 9:30 पर सर्वप्रथम मुंबई कोठी से दो बत्ती चौराहा होते हुए फिजिकल कॉलेज चौराहा फिजिकल रोड से पूर्व पार्षद इस्माइल खान के यहां वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस बाद फिजिकल पानी की टंकी विष्णु मंदिर बर्फ फैक्ट्री होकर पुरानी शिवपुरी बड़ा बाजार में रवि कुलश्रेष्ठ के निवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी स्वर्गीय पूनम कुलश्रेष्ठ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। उपरांत इमामबाड़ा आईटीआई झांसी रोड दीनदयाल पुरम भाजपा कार्य समिति सदस्य विजय शर्मा के खराब स्वास्थ को लेकर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी राघवेंद्र शर्मा के निवास पर शोक संवदेना व्यक्त करेंगे। इसके बाद पोहरी बाईपास होकर पीएस होटल में भाजपा कार्यकर्ता बैठक में भाग लेंगे। यहीं से देहरदा तिराहा खतौरा होकर ईसागढ़ जिला अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811