Let’s travel together.

नशे का अवैध व्यापार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध की जाये सख्त कार्यवाही,नशे के अवैध व्यापार रोकने के लिए चलाए अभियान

0 87

आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक है, हमे ऐसा विकास नहीं चाहिए कि हमारे बच्चे संस्कारहीन हो जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि परिवार की सर्वांगीण उन्नति एवं प्रगति के लिए प्यार और संस्कार चाहिए जो हमें आध्यात्म और संस्कारों से मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारें सुशासन से इस देश को आर्थिक महाशक्ति बना रहे हैं, लेकिन आर्थिक विकास के साथ-साथ हमारा आध्यात्मिक और नैतिक विकास भी आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आज ब्यौहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर में यह बात कही।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक महाशक्ति बन रहा है तथा धर्म, गुरुओं के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु भी बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में 100 वर्ष आजादी के पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का अवैध व्यापार करने वाले माफियाओ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी और माफियाओं को जेल भेजा जाएगा, नशे की लत से आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ी ही बर्बाद होगी तो देश विकसित राष्ट्र कैसे बन सकता है, नशा मुक्ति के लिए सामाजिक संगठन, सरकार, प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आने वाली व्यक्तियों, को नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है और उन्हें नशे के खिलाफ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि बच्चें आगे बढ़े लेकिन, नशे की लत में आने के कारण माता-पिता के बच्चों का सपना पूरा नहीं हो पता है। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शहडोल जिले में भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अभियान चलाएं और नशे के अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है और नवरात्रि के पर्व में 28 वर्षों से दुर्गा अखंड का पाठ मऊ में शक्तिपुत्र महाराज के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। नवरात्रि के 9 दिन शक्ति की आराधना के दिन होते हैं, बिना शक्ति के कुछ भी संभव नहीं है, धार्मिक पर्वो में आस्था के साथ आए और अच्छा ज्ञान लेकर जाए। ब्यौहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर के दौरान शक्तिपुत्र महाराज द्वारा पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण, नशामुक्ति, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिये संकल्प दिलवाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811