Let’s travel together.

शिवपुरी जिला अस्पताल में बच्चा होने पर मांगे पैसे, नहीं दीये तो दे दी गालियां

0 102

– अस्पताल की मेटरनिटी विंग में प्रसूताओं से अवैध वसूली का मामला

– मांगने पर पैसा नहीं दिया तो महिला कर्मचारी ने दी प्रसूताओं को नवजात के मरने की बद्दुआ

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब यहां पर प्रसूताओं से पैसा मांगने का मामला सामने आया है। अस्पताल की मेटरनिटी विंग में प्रसूताओं और उनके स्वजनों से अवैध वसूली को लेकर एक महिला कर्मचारी ने न सिर्फ हंगामा किया बल्कि उन्हें गालियां और बद्दुआएं भी दीं। अब इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन को गई है। इस पर से जिला अस्पताल के आएमओ का कहना है कि हम पूरे मामले की जांच कराएंगे।
बताया जाता है कि जिले के नरवर निवासी खेमराज सहित वार्ड क्रमांक-2 व 3 में भर्ती प्रसूताओं ने अस्पताल प्रबंधन को शिकायत दर्ज कराई है। छितरी नरवर निवासी खेमराज का कहना है कि उसकी पुत्रवधु सोनम परिहार का का प्रसव जिला अस्पताल में हुआ था। प्रसव के बाद कबूला नाम की एक महिला वार्ड में आई और उससे 500 रुपये की मांग की। इसके अलावा वार्ड में भर्ती अन्य प्रसूताओं से भी 100-100 रुपये की अवैध वसूली की मांग की गई। जिन प्रसूताओं ने पैसे नहीं दिए तो उक्त महिला ने न सिर्फ महिलाओं से गाली गलौंच की बल्कि उन्हें पलंग से हटाने की धमकी भी दे डाली। इसके अलावा पैदा हुए नवजात के मरने की बद्दुआ तक देने के आरोप महिलाओं ने लगाए हैं। जिन महिलाओं ने पैसे नहीं दिए उनसे यहां तक कहा कि तुम्हारे इन कपड़ों को कौन धोएगा। शिकायत करने वालों में दशरथ रावत, सुखवीर रावत, रामसखी, गीता, वंटी रावत, निशा विश्वकर्मा, लता, मीना आदि महिलाएं शामिल हैं।

पूर्व में हो चुकी है वसूली की शिकायत-

यहां बताना होगा कि अस्पताल में वसूली पर पहली बार बबाल नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार वसूली पर बबाल सामने आ चुका है। लेवर रूम में नर्सों द्वारा खुलेआम वसूली करने तक का स्टिंग ऑपरेशन हो चुका है। हर बार अधिकारी स्टाफ पर रहम कर देते हैं, जिसकी वजह से मेटरनिटी विंग में वसूली थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व भी एक शिक्षिका से अवैध वसूली का मामला सामने आया था। उक्त मामले में जांच करने के बाद वसूली करने वाली एक महिला को हटा दिया गया था, जबकि महिला कर्मचारी का खनियाधाना स्थानांतरण किया गया था।

इनका कहना है-

-मामले की मौखिक शिकायत तो मेरे पास आई है, मैंने उनसे लिखित शिकायत करने को कहा है। लिखित शिकायत मेरे पास आने के उपरांत हम मामले की जांच करवाएंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।
-डॉ संतोष पाठक आरएमओ, जिला अस्पताल शिवपुरी

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बक्सवाहा की बेटी बनी सहायक संचालक, परिवार का बढ़ाया मान     |     महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आग :: 25 टेंट जले, ट्रेनों का संचालन भी रोका गया     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811