Let’s travel together.

निर्दयी ट्रेलर चालक ने 9,गौवंश को रौंदा खून से फिर सनी सिक्स लाइन

0 190

 

 सुरेंद्र जैन धरसीवा

रायपुर बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन एक बार फिर गौवंश के खून से सन गई….देवरी के समीप एक निर्दयी ट्रेलर चालक ने एक दो नहीं बल्कि नो गोवंश को इतनी बुरी तरह से रौंदा की गोवंश के शरीर के चीथड़े उड़ गए.

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौसेवक मौके पर पहुंचे उन्होंने ट्रेलर व चालक को पकड़ लिया इधर सूचना मिलते ही टी आई राजेंद्र दीवान भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित गौसेवको का आक्रोश शांत कराया….टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया की गोवंश को रौंदने वाले ट्रक क्र CG 10 BK 5428 को जप्त कर चालक विकास सिंह पिता अंगद सिंह उम्र 31, निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया है घटना में 8गौवंश की मौके पर मौत हुई है एवं एक गाय घायल है जिसका उपचार कराया गया है…ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की तरफ जाते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है.सड़क पर गोवंश को रौंदने की बैसेे तो रोज ही दो चार घटनाएं आसपास हो रही हैं लेकिन बड़ी घटनाओं में बीते दो तीन माह में यह तीसरी बड़ी घटना है पहली घटना तिल्दा मार्ग के किरना गांव में हुई थी जहा 18गौवंश को रौंदा गया था इसके बाद टाटीबंध मार्ग पर करीब दर्जन भर गोवंश को रौंदने की घटना हुई और अब यह तीसरी घटना जिसमे 9 गौवंश को रौंदा गया….इतनी घटनाओं के बाद भी जिम्मेदारों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए है और हाइवे एवं स्टेट हाइवे पर जहां तहां गोवंश की मौजूदगी बनी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811