Let’s travel together.

भागवत कथा सुनने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांत देव सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष के ग्रह ग्राम साचेत पहुंचे

0 81

श्रीमद् भागवत पुराण की आरती कर कथावाचक पंडित पीलेश जी महाराज से लिया आशीर्वाद

सी एल गौर  रायसेन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग प्रभारी कांत देव सिंह रायसेन जिला मुख्यालय पर भाजपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेने के उपरांत जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा के ग्रह ग्राम साचेत में हो रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिवस कथा सुनने के लिए पहुंचे इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल सहित कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। कथा वाचक पंडित पीलेश जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा पुराण का वाचन करते हुए अनेक रोचक प्रसंग का वर्णन किया एवं गोवर्धन पूजा के बारे में विस्तार के साथ श्रोताओं को बताया।

श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में प्रतिदिन जनप्रतिनिधि समाजसेवियों के अलावा आसपास के अनेक गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा का श्रवण करने के लिए पहुंच रहे हैं। कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर शर्मा परिवार की सराहना करते हुए बताया कि इस पितृपक्ष में भागवत कथा का धार्मिक आयोजन कर एक पुनीत कार्य किया है जिसका लाभ शर्मा परिवार सहित ग्राम एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भी मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811