Let’s travel together.

पूर्व सीएम कमलनाथ  के बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, बोले…

254

भोपाल : रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके बयान उनकी कुंठा बया कर रहे हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ के बयान उनकी कुंठा बता रही है। मुझे लगता है कि कभी वो खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं। कभी भविष्य वक्ता हो जाते है। पंचाग पढ़ने लग जाते हैं। एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है। देख लूंगा, निपटा दूंगा। पीस दूंगा। कल के बाद परसो आता है।

सीएम ने कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि आप बुजुर्ग नेता है। कम से कम संयम का परिचय दीजिए। अब गली में खड़ा कोई कार्यकर्ता ऐसी भाषा बोले दे तो ठीक लगता है। सीएम ने कहा कि उनका वचन पत्र ढोंग पत्र है। आजकल वह रोज एक ट्वीट कर देते हैं। कर्जा माफ, सबको रोजगार  उनके वचन पत्र के वादे उन्होंने पूरे नहीं किए और फिर अब ढोंग कर रहे है। सपने दिखा रहे हैं। सपनों के लिए कौन कौन क्या क्या लिख सकता है लिख दो, लेकिन काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार बार नहीं चढ़ती।

बता दें शनिवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने टीकमगढ़ में शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा कि वे जनता को 18 वर्षों का हिसाब दें। मैं 15 महीने का हिसाब दूंगा। उन्होंने बीजेपी का साथ देने वाले अधिकारियों को भी चेतावनी दी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811