Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 01 अक्टूबर 2024

0 123

मेष राशि – शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे.  रचनात्मकता से कुछ नया कर पाने की स्थिति में रहेंगे.  मन साहित्य और कला में लगेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा. दैनिक कामों में कुछ अवरोध आएगा. व्यापार और नौकरी में बातचीत करते समय ध्यान रखें. हालांकि अधिक परिश्रम का फल कम मिलेगा.

वृषभ राशि – वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. पानी वाली जगहों से दूर रहें. जमीन और संपत्ति के कागजात पर ध्यान से हस्ताक्षर करें.  स्थिति में सुधार होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से  स्वस्थ बने रहेंगे. मन में उठती कल्पना की लहरें कुछ नया अनुभव करवाएगी.

मिथुन राशि –किसी खास काम में सफलता मिलने से  मन प्रसन्न रहेगा. विरोधी भी  पराजित होंगे. दोपहर के बाद घर में किसी विवाद का वातावरण बना रहेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नकारात्मक विचार  हताशा में धकेल सकते हैं. भाग्य  साथ देगा. जॉब और बिजनेस में लाभ होगा.

कर्क राशि- मन किसी उलझन में रहेगा, इससे  किसी विशेष काम करने में निराशा होगी. परिजनों के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है. निर्धारित काम में आपको कम सफलता मिलेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाई-बहनों से  लाभ मिलेगा. किसी के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे. मन की चिंता दूर होगी.

सिंह राशि – आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे. इससे  सफलता मिलेगी.  आपमें क्रोध की भावना थोड़ी रहेगी, इसलिए ज्यादातर जगहों पर मौन बने रहें. सरकारी काम से लाभ होगा. परिवारजनों का साथ मिलेगा. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा.

कन्या राशि – मन कुछ अधिक भाबुक रहेगा. भाबुक होकर किसी तरह का गलत निर्णय ना ले लें, इसका ध्यान रखें.  चर्चा और वाद-विवाद से दूर रहें. किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार ना करें. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा. समाज में  मान-प्रतिष्ठा बढे़गी. फिर भी क्रोध पर संयम रखें.

तुला राशि-  लाभ का बना हुआ है. व्यापार में  लाभ होगा. संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे.  मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो. कन्फ्यूजन दूर होगा. कानूनी विषयों में  बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है.

वृश्चिक राशि – दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से प्रत्येक काम पूरे होंगे. व्यवसाय में  प्रतिभा की प्रशंसा होगी. जॉब में अधिकारी  काम से खुश होंगे.   पदोन्नति मिलेगी. पिता के साथ संबंध सुमधुर रहेंगे. उनसे लाभ भी होगा. उलझन में रह सकता है. दोस्तों के साथ समय अच्छा कटेगा.

धनु राशि – धार्मिक बने रहेंगे. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग पर जाने का अवसर मिल सकता है.  व्यवहार भी आज अच्छा रहेगा. गलत कामों से दूर रहेंगे. क्रोध पर संयम रखें.  दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा.  काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. नौकरी में अधिकारी  तारीफ करेंगे. गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी.

मकर राशि- संभलकर रहें. स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहें. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. इससे  बहुत से काम आसानी से बन जाएंगे. आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहें.  परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा. धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है. स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी. वाणी पर संयम रखें.

कुंभ राशि – साधारण सी बातों पर दांपत्यजीवन में विवाद हो सकता है. सांसारिक बातों में  मन नहीं लगेगा. अदालती कामकाज में संभलकर रहें. सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है. नए काम की शुरुआत न करें. शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक चिंता रहेगी. आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे.

मीन राशि –मन  किसी चिंता में रहेगा. काम की सफलता में आपको विघ्न आएंगे. ऑफिस में साथियों की मदद नहीं मिलेगी. शादीशुदा के बीच विवाद हो सकता है. परिवार में शांति बनाए रखें. व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें. वाहन आदि ध्यान से चलाएं. नौकरी और व्यापार की मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811