देवेन्द्र तिवारी साँची,रायसेन
सांची से तीन किलोमीटर दूर ग्राम गुलगांव में आज उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक युवक गुलगांव तालाब तेरता दिखाई दिया गांव वालों एवं चौकीदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर विवेचना शुरू कर दी जानकारी के अनुसार गुलगांव तालाब में लोगों ने एक शव तेरता देखा तथा पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को तालाब से निकाला गया शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया ।मृतक संजू रैकवार गुलगांव बताया गया हे।
जहां परिजनों की उपस्थिति में चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया चिकित्सक द्वारा मृतक की टिबिया बोर्न प्रजर्व की गई उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया एवं मृतक के रिश्तेदार आनंद रैकवार की सूचना पर देहाती मर्ग 0/24/धारा 194/ बीएनएसएस के अंतर्गत इंटीमेशन दर्ज किया गया सूचना कर्ता ने बताया है कि उसके जीजा संजू रैकवार गुलगांव तालाब में अक्सर मछली पकड़ने एवं गुलाब तोड़ने के लिए जाया करते थे मृतक मछली एवं गुलाब बेचकर अपना परिवार पालता है मृतक की पत्नी को पैरालाइसिस है मृतक की दो पुत्री है एवं मृतक शराब पीने का आदी था