Let’s travel together.

गुजरी देर रात चोरों ने सोने चांदी की दुकान में की चोरी

0 578

 

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज तालाब के पास स्थित दशरथ विश्वकर्मा की दुकान में रविवार सोमवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया। कुछ ही घंटों में चोरों ने सब कुछ निकाल कर रफू चक्कर हो गए। यह चोरी 25 हजार से भी ज्यादा की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस चोरों तक पहुंचने में जुटी हुई है।


जानकारी के अनुसार दीवानगंज तालाब के पास दशरथ विश्वकर्मा की सोने चांदी की दुकान है। रविवार को दुकान में दोनों तरफ ताले डालकर दशरथ विश्वकर्मा अपने घर चले गए थे। सुबह जानकारी मिली कि आपकी दुकान की शटर खुली हुई है घटनास्थल पर दशरथ विश्वकर्मा और कुछ ग्रामीण पहुंचे तो शटर के ताले दोनों तरफ लगे हुए थे मगर शटर 2 फीट ऊंची थी जिसमें से चोर अंदर घुस कर दराज में रखी पुरानी चांदी और कुछ पुराने सोने के टूटे-फूटे गुरियां थे जिनको चोर दराज समेत ले गए। जिसकी कीमत लगभग 25 हजार है।
दीवानगंज में चोरों ने कई मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश भी की थी। मगर कामयाब नहीं हुए। क्योंकि उसी समय कुछ लोग इलाज करने के लिए दीवानगंज आ गए थे। जिससे चोर मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग गए।

हालांकि एक चोर का फुटेज सीसी कमरे में आ गया है जब वह तीसरी गाड़ी का लॉक तोड़ रहा था तब
बता दे की चोरों ने हेमराज कुशवाहा की मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर दिनेश साहू के बड़े में लाकर रख दी, इसके बाद सुरेश साहू की मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसी जगह रख दी जहां हेमराज की गाड़ी रखी हुई थी इसके बाद चोरों ने तीसरी गाड़ी भूरा लाल की लेने गए तो सामने कमरे में आ गए। हालांकि चोरों ने भूरालाल की गाड़ी का लॉक तोड़ने की काफ़ी कोशिश की मगर लाक नहीं खुला।


चोरों ने जीस बाड़े में गाड़ी लाकर रखी थी उसी के सामने डॉक्टर की क्लीनिक है। क्लीनिक पर कुछ मरीज इलाज करने के लिए रात में आ गए। मरीज को देखकर चोर मोटरसाइकिल नहीं ले जा पाए। नहीं तो आज एक बड़ी चोरी दीवानगंज में हो जाती। हालांकि चोरी हुई है।
जैसे ही दीवानगंज पुलिस को चोरी की सूचना मिली तो घटनास्थल पर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी सहित एसएफएल की टीम पहुंच गई और पूरी दुकान की बारीकी से जांच की गई। डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर सर्चिंग की गई। डॉग स्क्वायड भी रोड पर चलते चलते उन्हीं गाड़ियों के पास पहुंचा जो गाड़ियां बाड़े में लाकर चोरों ने रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

इनका कहना हे –
में रात 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर आ गया था सुबह सूचना मिली कि मेरे दुकान में चोरी हो गई। मैने पुलिस को सूचना दी, हालांकि दुकान में पुरानी चांदी की पायल और सोने के पुराने गुरियाँ रखे थे जो चोर ले गए।
दशरथ विश्वकर्मा दुकानदार
सुबह सूचना मिलने पर हम घटनास्थल पर पहुंचे तो शटर में दोनों तरफ ताले लगे हुए थे मगर शूटर को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है घटनास्थल पर एसएफएल और डॉग स्क्वायड से सर्चिंग की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही हैं
रघुवीर सिंह दांगी दीवानगंज चौकी प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |     जिला पंचायत में 20 प्रतिशत कमीशन का आरोप, जनसुनवाई में पहुंचे सदस्य     |     आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर के वोट खरीदने वाले बयान पर मचा बवाल, जनता ने माँगी सफाई     |     शराब कांड के बाद MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सागर और देवास के SP बदले     |     तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जनआंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811