भोपाल।विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में गांधी मेडिका कॉलेज भोपाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भोपाल नगर निगम की महापौर श्रीमती मालती राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई ।

गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ कविता एन सिंह ने बताया कि मरीजों को अच्छे ईलाज के साथ साथ अच्छा पर्यावरण की दृष्टि से अच्छा छायादार हरियाली युक्त माहौल मिले इसी उद्देश्य से आगे भी वृक्षारोपण किये जायेंगे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, हमीदिया चिकित्सालय के कार्यकारी अधीक्षक डॉ विजय वर्मा, स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक राजन नायर के साथ सभी संवर्गो के अधिकारी – कर्मचारी और फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।