Let’s travel together.

लायंस क्लब विदिशा एवं यूनिवर्सल क्राउन डायरेक्टर वेस्टिज के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न

0 154

भोपाल।  द इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरिमामय योगदान देता आ रहा है। पूरे देश में लायंस क्लब द्वारा स्वास्थ्य के कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं।

मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि लायंस क्लब विदिशा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का गरिमामय आयोजन होटल गौरव पैलेस एमपी नगर भोपाल में किया गया। इस शिविर में न्यूट्रिशन डॉक्टर सोनम विश्वकर्मा (यूनिवर्सल क्राउन डायरेक्टर वेस्टिज) एवं अन्य के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु लोगों को जानकारी प्रदान की गई और स्वस्थ रहने हेतु उन्हें उपाय भी बताए गए। विभिन्न बीमारियों से किस प्रकार से बचाव करना है और बीमारियों से किस प्रकार से मुक्त होना है। इसके बारे में विस्तार से शिविर में उपस्थित लोगों को बताया गया। लोगों को डेमो के माध्यम से भी समझाया गया।लोगों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि द इंटरनेशनल लायंस क्लब 208 देश में 15 लाख मेंबर के साथ सेवा गतिविधियों में कार्यरत है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसके कई प्रकल्प चल रहे हैं। उसी क्रम में आज यह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । मैं सहयोग के लिए बी एल विश्वकर्मा यूनिवर्सल क्राउन डायरेक्टर वेस्टिज एवं डॉक्टर सोनम विश्वकर्मा यूनिवर्सल क्राउन डायरेक्टर वेस्टिज का बहुत-बहुत आभारी हूं। जिनके सहयोग से आज यह शिविर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन प्राचार्य श्रीमती जयंती सोनी, सुषमा विश्वकर्मा डायमंड डायरेक्टर, अभय दुबे स्टार डायरेक्टर, संतोष यादव स्टार डायरेक्टर, शशांक पाराशर स्टार डायरेक्टर, रोहित आहूजा स्टार डायरेक्टर, अनिल साहू स्टार डायरेक्टर, अल्पना कुशवाह गोल्ड डायरेक्टर वेस्टिज का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का भारी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में सेंट्रल बैंक में लूट की कोशिश, पिस्टल लेकर घुसे दो बदमाश     |     एमएलसी चुनाव: नागपुर ने ही रखी कांग्रेस की लाज ! -अजय बोकिल      |     सर्वर की सुस्ती से स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री में देरी, ग्रामीण परेशान     |     अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, सुबह से रिमझिम बारिश; धान की फसल पर संकट     |     तेज रफ्तार 407 वाहन ने भैंसों के झुंड को मारी टक्कर, एक पड़िया की मौत, 9 भैंसें घायल     |     सम्पूर्ण रायसेन जिले में कार्बाइड गन (कार्बाइड पाइप गन/देसी पटाखा गन) पर प्रतिबंध     |     राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बैतूल बाजार विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान     |     साधु-बाबा बनकर पूजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, आरोपी गुरूदयाल सिंह उर्फ दल्लू गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा     |     उरला शराब भट्टी से स्प्लेंडर चुराने वाले रोशन तांडी और प्रेमचंद गुप्ता गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद     |     रायसेन में युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, प्रतीक द्विवेदी बने जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र मीणा बने जिला महामंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811