भोपाल । सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक हिंदी मना रहा है इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में गत दिवस क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर अखिल भारतीय गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय एवं उनकी 52 शाखाओं में से 18 प्रतिभागी ने अपने गीत संगीत की प्रस्तुति दी कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में गायिका एवम संगीत शिक्षिका पलछिन जोशी और पल्लवी खातरकर उपस्थित थी, संगीत संयोजन मुकेश येसुदास तिवारी का था।

प्रतियोगिता में अक्षदा बुरकुल शाखा अकोदिया मंडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं क्षेत्रीय कार्यालय के रवि घोंगे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया साकेत नगर शाखा की दीपा शुक्ला तृतीय स्थान पर रही प्रोत्साहन पुरस्कार से सुनील सोन्हिया एवं सौरभ सक्सेना को नवाजा गया उक्त पुरस्कार सहायक महाप्रबंधक जय जय राम एवं मुख्य प्रबंधक राजभाषा राजीव तिवारी एवं निर्णायकों के द्वारा प्रदान किए गए

कार्यक्रम के शुभारंभ में क्षेत्र प्रमुख राजीव रंजन सिन्हा ने निर्णायको एवं संगीत संयोजक का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और हिंदी माह में हो रही प्रतियोगिताओं में स्टाफ सदस्यों को अधिक से अधिक भाग लेने का आवाहन किया साथ ही संगीत प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों की सफलता की कामना की कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक सुनील सोन्हिया ने किया