Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 25 सितम्बर 2024

0 94

मेष राशि –व्यापारियों को थोड़ा संभल कर रहना पड़ेगा। व्यापार में कोई वाद विवाद होने की संभावना है। अगर  पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो  पार्टनर से किसी बात पर झगड़ा भी हो सकता है, झगड़े को ठंडे दिमाग से हल करने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले  बहुत अधिक कार्य करना पड़ सकता है।  परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ ख़ुशी से रहेंगे। संतान की ओर से  मन संतुष्ट रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि – रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। किसी नए कार्य की योजना भी बना सकते हैं और यह योजना  सफल होगी  आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।  स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  परेशानी में आपकी जीवनसाथी आपके साथ खड़ी रहेगी। परिवार में  भरपूर मान सम्मान मिलेगा। संतान की ओर से  मन संतुष्ट रहेगा।  बच्चे के करियर को लेकर  कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि –परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है।  मन किसी आध्यात्मिक की ओर झुका रहेगा,  मन पूजा पाठ में लगा रहेगा।  परिचित की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।  वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी से भी बात करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। जमीन से संबंधित कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि –परिवार के किसी सदस्य से किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है विवाद बढ़कर किसी झगड़े का रूप भी ले सकता है।  व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, अन्यथा  व्यापार में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ  व्यवहार अच्छा रखें। स्वास्थय ख़राब होने की पूरी संभावना है। पूजा पाठ में ध्यान लगाएं, सभी परेशानियां दूर होंगी।

सिंह राशि – जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर  मन बहुत परेशान रहने वाला है। स्वास्थय समस्या में  बहुत अधिक पैसा लग जाएगा,जिसके कारण  आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर  बहुत अधिक चिंतित हो सकते हैं।  विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें, जाना जरुरी हो तो  वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें।

कन्या राशि –व्यापार में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे  धन लाभ की प्राप्ति होगी। पार्टनर पर पूरा विश्वास जताए रखें, पार्टनर आपका पूरा सहयोग देगा। पार्टनरशिप से  लाभ होगा और  आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा मजबूत होगी।  जीवनसाथी का  भरपूर सहयोग मिलेगा। माता-पिता से किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बाद में सभी चीज़ें सुलझ जाएंगी। संतान पक्ष की ओर से  मन संतुष्ट रहेगा।

तुला राशि –सम्पत्ति बढ़ाने के लिए कोई मकान दुकान आदि खरीद सकते हैं, जिसमें आप को अत्यधिक लाभ होगा अपने कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा मे सावधानी बरतनी होगी। परिवार में  कलह या विवाद हो रहा है तो उसे  दूर करने में सफल रहेंगे। किसी विशेष व्यक्ति का आपको भरपूर प्यार मिलेगा। संतान पक्ष की और से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि – परिचित व्यक्ति के चलते  किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है। जिसमें  हानि हो सकती है।   परिचित व्यक्ति के कारण किसी प्रकार के वाद विवाद में फंस सकते हैं।  बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।  बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें।  किसी से भी गलत शब्द ना बोले।

धनु राशि –वाहन का प्रयोग ना करे, अन्यथा   दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे,वह  पूरा होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित  कोई मामला न्यायालय में चल रहा है तो,  उसके फैसले में नुकसान उठाना पड़ सकता है।  संतान की बातों को समझने की कोशिश करें,बिना बात किए उन पर डांट फटकार ना करें।  पार्टनर पर ज्यादा विश्वास ना करें,   हरकत पर निगरानी रखें।

मकर राशि – सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।  परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का योग बन रहा है,   पार्टनर के साथ  संबंध सुखद रहेंगे।  जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।  स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, और भगवान  का स्मरण करते रहे।

कुंभ राशि – व्यापार में कोई नया परिवर्तन करना चाहते हैं तो, नया परिवर्तन कर सकते हैं।  परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का हर क्षेत्र में भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से  मन अच्छा रहेगा।  आर्थिक स्थिति बहुत ही तंग हो सकती है, व्यर्थ के खर्चे पर कंट्रोल करें।

मीन राशि –  स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर  थोड़ा सा संतुष्ट रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के कारण कोई बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की सेहत की चिंता लगातार बनी रहेगी जिसके चलते  मानसिक तनाव भी हो सकता है,  व्यापार में थोड़ा सा सावधानी से कार्य करें।  किसी नए काम के लिए कोई विचार कर सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     लायंस क्लब ने कराया दिव्यांग जोड़े का विवाह     |     लायंस क्लब द्वारा विश्व महिला दिवस पर महिलाओ का सम्मान     |     ईट भट्टे  में करंट लगने से भट्टा मालिक की मौत     |     गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती, क्षेत्रीय विधायक डॉ.चौधरी हुए सम्मिलित     |     सेमरा में निशुल्क आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ आयोजन      |     होली को लेकर उत्साह का माहौल, 100 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन      |     बेतवा की धार बंद,पीढ़ियां असुरक्षित,मां बेतवा कलयुग की गंगा मांगें भगीरथ प्रयास     |      होली पर्व के पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान,40 प्रकरण दर्ज,साढे सात लाख मूल्य की अवैध देशि-विदेशी शराब महुआ लाहन जप्त     |     आधार के तर्ज पर किसानों के लिए बनाई जा रहीं फार्मर आईडी बार-बार केवाईसी का झंझट खत्म!     |     कार में बैठे-बैठे युवक ने पान वाले से मांगी सिगरेट, सिगरेट नहीं दी तो उतरकर की पिटाई, दुकानदार और उसके बेटे को आई चोटें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811