Let’s travel together.

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा

0 58

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

अयोध्या में श्रीराम लला दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर नगर में हिन्दू संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में झांकी, अखाड़े एवं हिन्दू धर्मावलंबी शामिल रहे।
श्रीराम लला दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

हिन्दू संगठनों के लोग ध्वज पताका हाथों में लेकर शामिल हुए। श्रीराम एवं हनुमान दरबार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं बालिकाओं का भगवा वेष धारण किए समूह भी शोभायात्रा में अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए शामिल रहा। नगर के अनेक हिन्दू संगठनों के लोग अखाड़ों व डीजे की थाप पर उत्साह से जयश्रीराम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा का स्थान स्थान पर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ टेकापार हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ तथा नगर भ्रमण किया तथा बसस्टैंड स्थित मंदिर पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811