Let’s travel together.

शौच के लिए गए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, हाथ का एक हिस्सा हुआ अलग

0 74

– मगरमच्छ ने इस हमले में युवक के हाथ को चबा लिया

-तालाब के पास शौच जाना महंगा पड़ा

– माधव राष्ट्रीय उद्यान में सांख्य सागर झील में हैं सैकड़ों मगरमच्छ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के हरदौल के मंदिर के पीछे रहने वाले एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने इस हमले में युवक के हाथ को चबा लिया जिससे उसका आधा हाथ उसके धड़ से अलग हो गया बताया जाता है कि उक्त युवक अपने घर के पास स्थित जाधव सागर तालाब पर शौच करने के लिए गया था। तभी वहां पर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। घायल युवक को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तालाब के पास शौच जाना महंगा पड़ा-

बताया जाता है कि पुरानी शिवपुरी के हरदौल मंदिर के पीछे रहने बाला बंटी अपने घर के पास स्थित जाधव सागर के पास तालाब किनाने शौच करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि बंटी के घर में शौचालय नहीं है इसलिए वह तालाब किनाने शौच करने के लिए गया। इसी दौरान मगरमच्छ ने इसे अपना शिकार बना लिया।

बंटी की आर्थिक हालत कमजोर-

स्थानीय लोगों ने बताया है कि मगरमच्छ के हमले में घायल हुआ बंटी पेशे से तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंटी की माली हालात ठीक नहीं । घर में शौचालय नहीं होने के कारण पूरे परिवार को शौच के लिए जाधव सागर तालाब की ओर जाना पड़ता है। बंटी रात दस बजे के लगभग शौच के लिए सागर की ओर गया था। यहां सागर में मिलने वाले नाले से जैसे ही उसने पानी लेने के लिए अपने हाथ को बढ़ाया। तभी एक बड़े मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।

सांख्य सागर झील में हैं सैकड़ों मगरमच्छ –

शिवपुरी शहर का एक हिस्सा नालों के जरिए माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर आने वाली सांख्य सागर झील से लगा हुआ है। यह झील नालों के जरिए शहर के नालों ने लगी हुई है। सांख्य सागर झील में इस समय सैकड़ों मगरमच्छ हैं। इस झील से मगरमच्छ नालों के सहारे शिवपुरी शहर में आ जाते हैं। बारिश के दौरान तो मगरमच्छ शहर की बस्तियों में निकलते हैं। कई बार मगरमच्छ शिवपुरी शहर के जाधव सागर, पुरानी शिवपुरी, सिद्धेश्वर रोड, महल कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, विष्णु मंदिर के पीछे, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर निकल चुके हैं। लेकिन पहली बार ऐसा बड़ा हमला है जब युवक के हाथ को ही मगरमच्छ ने धड़ से अलग कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811