Let’s travel together.

सरकारी स्कूल की छत का पत्थर गिरा, 10 साल की छात्रा हुई घायल, बड़ी घटना टली

0 94

 

– जब पत्थर गिरा उस समय स्कूल की कक्षा चार में 10 से 15 बच्चे पढ़ रहे थे

– सरकारी स्कूली की बदहाल व्यवस्था का मामला सामने आया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के सुल्तानपुर गांव में एक सरकारी स्कूल की छत का पत्थर (लेंटर) गिर जाने का मामला सामने आया है। जब यह घटना हुई उस दौरान स्कूल की कक्षा चार में 10 से 15 बच्चे पढ़ रहे थे। इस दौरान यह पत्थर गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक छात्रा घायल हो गई जिसे शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की छत का एक पत्थर (लेंटर) गिरा अगर सारे पत्थर एक साथ गिर जाते तो बड़ी घटना हो सकती थी।

कक्षा में जब बच्चे पढ़ रहे थे तभी गिरा पत्थर

नरवर तहसील के सुल्तानपुर गांव के प्राइमरी स्कूल की कक्षा चार में जब बच्चे पढ़ रहे थे तभी यह पत्थर गिरा। छात्रों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बताया कि कक्षा चार के कक्ष की छत के पिछले हिस्से में लगे लेंटर एकाएक भरभरा कर गिर गए। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय कक्षा-4 के बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया है कि कक्षा में अंतिम छोर पर 10 साल की छात्रा उमा कुशवाह पुत्री ऊदल कुशवाह बैठी हुई थी। जो पत्थरों की चपेट में आ कर घायल हो गई।

बच्ची को मेडिकल कॉलेज में किया भर्ती

घटना के तत्काल बाद छात्रा को उपचार के लिए नरवर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस घटना में 10 साल की मासूम बच्ची का पैर फ्रैक्चर हुआ हैं। गौरतलब है कि स्कूल की जिस कक्षा की छत के लेंटर गिरे हैं। उस समय कक्षा में 10 से 15 छात्र पढ़ाई कर रहे थे। यह कक्ष वर्षों पुराना हैं। गनीमत रही कि छत के सभी लेंटर नहीं गिरे जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। इस घटना की सूचना के बाद शिवपुरी दौरे पर आए संयुक्त संचालक शिक्षा ग्वालियर संभाग दीपक पांडे सहित जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार अन्य अधिकारी घायल छात्रा से मिलने पहुंचे।

अधिकांश स्कूलों की हालत जर्जर अवस्था में-

शिवपुरी जिले के सरकारी स्कूलों की हालत इस समय खराब है। कई स्कूलों के भवन जर्जर और खस्ता हालत में है। मेंटेनेंस के लिए भी इन्हें हर साल पैसा दिया जाता है लेकिन शिक्षकों द्वारा इस मेंटेनेंस का पैसा संबंधित भवन पर खर्च नहीं किया जाता। इसके कारण कई स्कूल भवनों की हालत खराब है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811