Let’s travel together.

सदस्यता अभियान को लेकर विधायक सुरेंद्र पटवा ने ली मण्डल की बैठक

0 128

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अभियान में नए सदस्य बनाने हैं। इस सदस्यता अभियान में बूथ अध्यक्ष से लेकर विधायक, से लेकर सभी पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है! मंडल महामंत्री अमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के नेतृत्व में मंडीदीप के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई! जिस पर बैठक में सभी पदाधिकारी को बूथ स्तर पर प्रवास कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कहा गया है। होटल सिल्क में आयोजित मण्डीदीप कें दोनो मण्डलों की संयुक्त बैठक में विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि जनहित के कार्यों की जानकारी जनता देते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाने के कार्य में सभी लोग जुट जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर सदस्यता का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकार्ड बनाने का आवाह्न किया। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत चार तरीकों से नए सदस्य बनाए जाएगे। मिस्ट काल कर लोग पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे। पार्टी ने ज्यादा सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होने कहा कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी जुट जाएं। प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ता पहुंचे और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी और विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और समृद्ध भारत बनाने के उद्वेश्य से भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को सर्वव्यापी बनाने के लिए नवीन भाजपा के सदस्यता अभियान में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर 100 फीसदी पोलिंग बूथ तक भाजपा सदस्यता अभियान को पूर्ण करना है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है । हर बूथ पर 100 कार्यकर्ता खड़ा करने की योजना पर काम चल रहा है। बैठक के दौरान दोनो मण्डलों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811