Let’s travel together.

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस एक्शन में

0 97

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही रायसेन जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे पार्टियों और उम्मीदवारों के बैनर-पोस्टर को होर्डिंग्स से हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने दलबल के साथ प्रचार सामग्रियों को हटवाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी और उम्मीदवारों को भी आचार संहिता को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए है।


फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज, भवानी चौक दीवानगंज, अंबाडी ,सेमरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों पर लगी चुनाव प्रचार सामग्री को भी हटाना शुरू कर दिया है। शनिवार की दोपहर लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकारी आदर्श आचार संहिता को लेकर सतर्क हो गए। चौकी प्रभारी बीरबल सिंह कहां है कि चुनाव आयोग का आदेश है कि 72 घंटे में क्षेत्र में लगे बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, हटा लिए जाए। उसी को लेकर क्षेत्र में लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग को हटाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811