मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीछले 10 दिनों से चल रही गणपति पूजा अब समापन पर है। आज मंगलवार को गणपति विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के दौरान दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक द्वारा तलाव के घाट पर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी सहित भी पुलिस बल चल समारोह में तैनात रहेगा ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो।
पिछले कुछ सालों में दीवानगंज सहित आसपास ग्रामीण अंचलों में गणपति पूजा का चलन बढ़ा है। गणेश पूजा के इन पंडालों में 3 से 8 फिट के गणेश जी विराजे हैं। इनमें सुबह-शाम काफी रौनक देखने को मिल रही है। यहां आरती के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।
मंगलवार को दोपहर से गणेश जी की शोभा यात्रा निकालना प्रारंभ हो जाएगी जो देर रात तक चलती रहेगी। दीवानगंज के चल समारोह में ग्राम सेमरा, अंबाडी, दीवानगंज, सहित आसपास के गांव की झांकियां सम्मिलित होती है।