Let’s travel together.

मौसम विभाग  हल्की बारिश की चेतावनी के बाद किसान अपनी फसलों को सहेजने में लगे

0 93

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

अप्रैल की शुरुआत में ही  अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों के आसमान ढकने के बाद हवाओं से किसान चिंतित हो उठे और उन्हें फसल बर्बाद होने का डर सताने लगा। ऐसे में किसानों ने खेत और खलिहान से फसल समेटने का काम तेज कर दिया। दिनोंदिन तल्ख हो रही धूप के बीच किसानों की गेहूं की फसल खेत में पककर तैयार हो गई है। किसान कटाई, मड़ाई का भी काम शुरू कर दिए हैं। हालांकि गर्मी का सीजन मानकर किसान कटाई मड़ाई की शुरुआत किए ही थे लेकिन  बादल देखकर परेशान हो उठे। अभी पिछले साल ही तूफान में तमाम किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी।  बादल देख किसानों को डर सताने लगा कि बारिश हुई तो खेत में पकी गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। कटाई और मड़ाई में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ऐसे में किसानों ने गेहूं की कटाई के साथ ही मड़ाई का भी काम तेज कर दिया
मौसम के बदलते रुख के चलते ज्यादातर किसान मजदूरों के बजाए ट्रैक्टर और मशीन से कटाई पर जोर दे रहे हैं। फसल मशीन से कटाने के बाद बाद में भूसा मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में तमाम लोगों ने मजदूर या ट्रैक्टर से कटवाने के बाद थ्रेसर से मड़ाई कराने का मन बनाया था। मौसम में बदलाव देखकर लोग कटाई कराने के लिए मशीन की भी तलाश करने लगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811