अभिषेक असाटी बक्सवाहा
छतरपुर जिले के बकस्वाहा में श्रावण द्वादशी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान की शोभायात्रा जल विहार के लिए बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई जिसमें भगवान के विमानो को पूरी साज सज्जा कर श्रद्धालुओं ने अपने कंधों का सवार कर नगर भ्रमण को निकाला
जलविहार के दौरान नगर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और श्रद्धालु भगवान के दर्शन को आतुर नजर आए श्रावण द्वादशी पर्व की परंपराओं के अनुसार शाम को रामनारायण मंदिर से भगवान के विमानो की श्रृंखला नगर भ्रमण को निकाली गई , जिसमें रामनारायण मंदिर,चौगना मंदिर, जगदीश स्वामी मंदिर, कुडैरिया मंदिर सहित नगर के कई मंदिरों के विमान शामिल रहे भगवान के स्वरूप का आकर्षक श्रंगार किया गया तथा विमानो को भी सजाया गया
देर शाम विमान यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महेंद्र सागर तालाब पहुंची जहां भगवान का जल विहार कर आरती उतारी गई जल विहार के बाद बस स्टैंड से होते हुए भगवान के विमानों को मंदिरों में विराजमान किया गया जयकारों के साथ भगवान की आरती उतारी गई व प्रसाद वितरण किया गया जल विहार के दौरान बजरंग दल अखाड़ा के कलाकारों ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए गाजे बाजे के साथ मनमोहक करतब दिखाये