Let’s travel together.

कलयुग में हरी नाम ही तारणहार: पं.अंकितकृष्ण तेनगुरिया

0 195

अटारीखेजड़ा में संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ
-दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन होगा कथा का आयोजन

विदिशा से अदनान खान की रिपोर्ट।
ग्राम अटारी खेजड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की आज रविवार को विशाल कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई। कलश यात्रा के पूर्व संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न हुई।कथावाचक गोवत्स पंडित अंकितकृष्ण तेंगुरिया के साथ ही आचार्य और मुख्य यजमान कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा ग्राम अटारी खेजड़ा के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में अटारी खेजरा समेत आसपास के क्षेत्रवासी एवं महिला श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। कई जगह ग्रामीणों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सभी श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। राधे-राधे के उद्घोष से माहौल भक्ति के रस में डूब गया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच आचार्यों ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

आचार्य ने विधिविधान पूर्वक पूजन संपन्न कराया साथ ही पंडित अंकित कृष्ण तेंगुरिया ने श्रीमद् भागवत आयोजन स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने का शुभ अवसर हमें हनुमान जी महाराज की कृपा से प्राप्त हुआ है। जिसका बड़ा महत्व है। क्योंकि भगवान का नाम ही हमें भवसागर से तार सकता है इसलिए जितना समय मिले प्रभु का नाम लो। कथा और धार्मिक कार्यों से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। और जाने अनजाने में किए गए पापों का नाश भी होता है। 7 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन कथा का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811