Let’s travel together.

प्राचीन श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर होगा विशाल भंडारा व भजन संध्या

0 355

– हनुमान जयंती 12 अप्रैल पर मंदिर पर भरेगा मेला और होंगे कई कार्यक्रम

– अलीगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों द्वारा एवं हनुमान जी का अद्भुत प्रदर्शन भी किया जाएगा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के प्राचीन और प्रसिद्ध श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर 12 अप्रैल को हनुमान जयंती धार्मिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां जोर-जोर से जारी हैं। इसी बीच श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। 12 अप्रैल को हनुमान जयंती पर यहां विशाल भंडारा और भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
इस दौरान जहां पर भजन संध्या में शेखर शेखर आर्ट ग्रुप, अंकित जैन, सिंगर वैशाली रायकवार ज़ी टीवी, सोनी टीवी फ्रेम के द्वारा भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इस भजन संध्या के अलावा रासलीला एवं अद्भुत झांकियां भी होंगी जिसमें अलीगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों द्वारा एवं हनुमान जी का अद्भुत प्रदर्शन भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम को 6:00 बजे आयोजित किया गया है। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा मंशापूर्ण ने बताया कि 12 अप्रैल को हनुमान जयंती धार्मिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान भक्तों में खासा उत्साह है। हर वर्ष यहां पर मेला आयोजित होता है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस मौके पर विशाल भंडारा व भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि शहर के ग्वालियर रोड पर कत्थामिल के सामने प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर है। इस मंदिर से बड़ी संख्या में भक्तगणों व लोगों की आस्था जुड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा पड़ा हिनोतिया तालाब निर्माण कार्य     |     दीपावली की खुशियां, जरूरतमंद बच्चों के नाम      |     सात्विक ने किया जिले का नाम गौरवान्वित      |     भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का दीपावली मिलन व अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मना     |     बल्लू यादव बने आयोग मित्र, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी     |     सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811