Let’s travel together.

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ट्रेलर में घुसी रोडवेज बस:पति-पत्नी व बेटे की मौत; 20 सवारियां हुईं घायल, 11 की हालत गंभीर

0 134

जयपुर। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। शाहपुरा में अलवर कट के पास पुलिया पर रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस ड्राइवर साइड से पूरी तरह खत्म हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों (पति-पत्नी, बेटा) की मौत हो गई। जबकि 20 अन्य घायल हो गए। इनमें से 11 की हालत गंभीर है।

जहां हादसा हुआ उससे कुछ ही दूरी पर शाहपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुभाष चाय पी रहे थे। हादसा होते ही वे मौके पर पहुंचे। सुभाष ने बताया- रोडवेज बस सीमेंट से भरे ट्रेलर में पीछे से घुसी थी।हालात देख हम हक्के-बक्के रह गए। सभी सवारियों को बस से बाहर निकाल शाहपुरा हॉस्पिटल पहुंचाया।

बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी। मेरी नौकरी के दौरान मैंने पहली बार ऐसा भीषण हादसा देखा। एक यात्री प्रीतम अग्रवाल का पैर कटकर अलग हो गया। ट्रेलर की सीमेंट के कट्‌टे उछलकर बस में गिरे। कट्‌टे के नीचे दबा पैर मिला। दो मोबाइल भी मिले हैं। शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं।
हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे। बस से लोगों को निकालने के लिए शाहपुरा से क्रेन मंगवानी पड़ी। क्रेन ड्राइवर कैलाश ने बताया- बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया। क्रेन से बस को हटाया और फिर लोगों को निकाला। लोग बेहोश पड़े थे। हालात ऐसे थे कि देखा नहीं गया। लगता है ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है।
शाहपुरा थाना SHO रामलाल मीणा ने बताया- जानकारी के मुताबिक ओवरटेक करने से हादसा हुआ है। घायलों को शाहपुरा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में दिल्ली निवासी विजय अग्रवाल (40) उसकी पत्नी टीना अग्रवाल (35) और बेटे प्रीतम अग्रवाल (16) की मौत हो गई। प्रीतम का पैर कटकर अलग हो गया था। 11 को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया- दोनों दोनों वाहनों को साइड में कराकर यातायात सुचारु करवाया। सूचना पर पहुंची शाहपुरा पुलिस ने हाईवे पुलिस की मदद से घायलों को बस बाहर निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811