Let’s travel together.

Instagram पर सबसे पहला पोस्ट क्या था, किसने शुरू किया था लाइक- व्यू पाने का सिलसिला

0 531

दुनियाभर में इंस्टाग्राम को 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. आजकल लोग अपनी हर अपडेट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं, कब, कहां कैसे हर एक्टिविटी को स्टेटस और रील्स में पोस्ट करते हैं. इंस्टाग्राम पर यूजर्स की लाइक-व्यू पाने की इच्छा हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने का सिलसिला कब शुरू हुआ? आप में से ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि आज के समय पर जो ऐप इतनी पॉपुलर है उस पर सबसे पहली पोस्ट क्या थी और ये सिलसिला किसने शुरू किया था.

इंस्टाग्राम सफर

इंस्टाग्राम पर सबसे पहली पोस्ट क्या थी ये बताने से पहले ये जानें कि इस पॉपुलर प्लेटफॉर्म की शुरुआत कब हुई थी. इंस्टाग्राम की शुरुआत 6 अक्टूबर 2010 में हुई थी, शुरुआत में इस ऐप को 25,000 लोगों ने इंस्टॉल किया था. वैसे इंस्टाग्राम चलाने का मौका पहले एपल यूजर्स को मिला था. कुछ समय के बाद इस एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू किया गया था. उस दौरान इस प्लेटफॉर्म का मोटीन सोशल मीडिया पर फोटो शेयरिंग को आसान और फास्ट बनान था.

कंपनी का ये मकसद काफी हद तक सही भी साबित हुआ देखते ही देखते इस ऐप पर वीडियो, रील्स आदि पोस्ट करने का बेनिफिट मिलने लगा है और अब इसके एक बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हो गए हैं.

इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट

अब हम बात करें कि इंस्टाग्राम पर सबसे पहली पोस्ट क्या थी? इंस्टाग्राम पर सबसे पहली पोस्ट की गई फोटो पियर 38 पर साउथ बीच हार्बर की फोटो थी. इस फोटो को माइक क्राइगर ने पोस्ट किया था. पहली पोस्ट 16 जुलाई 2010, शाम 5 बजकर 26 मिनट पर पोस्ट की गई थी.

इसी दिन 9 बजकर 24 मिनट पर Kevin Systrom ने एक कुत्ते और अपनी गर्लफ्रेंड के पैर की फोटो शेयर की थी. केविन की इस पोस्ट पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया गया है. ये दोनों फोटो ऐप लॉन्च होने से पहले इसके फाउंडर्स द्वारा अपलोड की गई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |     24 घंटे की बारिश ने बढ़ाई गरीबों की मुसीबत, कच्चे मकानों की दीवारें गिरना शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811