Let’s travel together.

प्रसूता को अस्पताल तक ले जाना मुश्किल:चार दिन तक बाढ़ में फंसी रही प्रसूता

0 272

भारी मशक्कत के बाद पहुंचाया जिला अस्पताल, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

शिवलाल यादव

रायसेन।विदिशा जिले की नटेरन तहसील के जसोठा गांव में बाढ़ के पानी घुस जाने के कारण एक प्रसूता को अस्पताल तक ले जाना मुश्किल हो गया। इस दौरान महिला की सास की बीमारी के चलते मौत हो गई तो परिजनों ने किसी तरह से कई गांवों का रास्ता तय कर भोपाल रोड होते हुए प्रसूता को रायसेन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर महिला डाक्टर सुनीता अतुलकर ने नार्मल डिलीवरी करवा दी।


बाढ़ के पानी से चौतरफा घिर गए थे…..
जिला अस्पताल में भर्ती देवराज राजपूत की पत्नी प्रतीक्षा राजपूत ने बताया कि उनका गांव विदिशा जिले की नटेरन तहसील में आता है। उनका गांव जसोठा बेतवा नदी और सगड़ नदी के उफान पर आने से टापू बन गया था। गांव के चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। सास ज्योति राजपूत टाइफाइड से पीड़ित हो गई थीं।इससे उनका निधन हो गया, तब उसके पति और परिजन किसी तरह से उसे गांव से बाहर लेकर आए और भोपाल वाले रास्ते से होकर रायसेन लेकर आए। महिला चिकित्सक डॉ. सुनीता अतुलकर ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चूंकि महिला विदिशा की थी और उसके उपचार के पर्चे भी उपलब्ध नहीं थे।लेकिन महिला की हालत बिगड़ रही थी, इसलिए महिला की त्वरित मदद करते हुए उपचार किया और नॉर्मल डिलीवरी करवाई गई।फिलहाल जच्चा बच्चा सुरक्षित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811