Let’s travel together.

कलेक्टर श्री दुबे के निर्देश पर की जा रही है मिष्ठान भण्डार तथा मेडिकल स्टोर्स की जांच

0 122

रायसेन।कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच कर अमानक और मिलावटी खाद्य पदार्थो के कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य तथा पुलिस के संयुक्त दल द्वारा शुक्रवार को रायसेन में हम फ्रेश मिष्ठान भण्डार तथा बीकानेर मिष्ठार भण्डार का निरीक्षण कर मावा एवं मावे से बनी मिठाईयों के नमूने लिए गए। साथ ही साफ-सफाई रखने के लिए निर्देश किया गया। कार्यवाही में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कुदसिया खान तथा श्रीमती कल्पना आरसिया तथा पुलिस अधिकारी शामिल रहे। इसके उपरांत संयुक्त दल तथा ड्रग इंस्पेक्टर श्री अजीत जैन द्वारा शिकायत के आधार पर मेडिकल स्टोर पर जाकर जांच की गई। मेडिकल स्टोर में मरीजों को देखने के लिए बिस्तर पाए गए, जिस पर नियमानुसार ड्रग इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811