Let’s travel together.

आम पर संग्राम! यूनिवर्सिटी में भिड़ीं महिला अधिकारी… गुस्से में खोल दी एक-दूसरे की पोल

0 69

आपने कई अजीब मामले सुने होंगे लेकिन बिहार में हुआ यह मामला बिलकुल अलग है. इसमें दो महिला वार्डन के बीच लड़ाई की जड़ आम बन गया. राज्य के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में आम को लेकर दो हॉस्टल वार्डन आपस में भिड़ गईं. दोनों में जमकर विवाद हुआ. वह एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं. आम के विवाद में दोनों ने एक-दूसरे की पोल पट्टी खोल दी. आपस में कई गंभीर आरोप लगाए गए. दोनों ने डीएसडब्ल्यू से लिखित शिकायत की.

महिला वार्डन का विवाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों और आम लोगों के बीच पहुंच गया. इस बात को लेकर विश्वविद्यालय की फजीहत होने लगी, तब जाकर सख्ती बरतते हुए जांच के बाद कार्रवाई की गई और एक महिला अधीक्षक को पद से हटा दिया गया. कार्रवाई से पहले डीएसडब्ल्यू ने हॉस्टल का औचक निरिक्षण भी किया.

आम तोड़ने पर हो गया विवाद

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल 4 व 5 की अधीक्षक आम को लेकर आपस में भिड़ गईं. दोनों के बीच हॉस्टल परिसर में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर जमकर विवाद हुआ. इनमें एक हॉस्टल नंबर 5 व दूसरी हॉस्टल नंबर 4 की अधीक्षक है. दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएसडब्ल्यू से लिखित शिकायत की. हॉस्टल 4 की अधीक्षक शोभा व 5 की सिमरन भारती हैं.

एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

शोभा ने सिमरन भारती पर आरोप लगाया है कि हॉस्टल पांच का अधीक्षक नहीं होने के बाद भी शोभा ने हॉस्टल पर कब्जा जमा रखा है. गर्ल्स हॉस्टल में पुरुष के आने पर पाबंदी है लेकिन वह अपने पति के साथ अधीक्षक आवास में रहती है. वहीं सिमरन भारती ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार व गलत बताया है. दोनों अधीक्षकों की शिकायत मिलने पर डीएसडब्ल्यू ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया.

की गई कार्रवाई

उन्होंने दोंनो अधीक्षकों को फटकार लगाते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होती है, इसलिए ऐसा कतई ना करें. कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल ने प्रोबेशन पीरियड में गर्ल्स हॉस्टल पांच की अधीक्षक बनाई गई शोभा कुमारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अधीक्षक पद से मुक्त कर दिया है. वहीं, हॉस्टल चार की अधीक्षक सिमरन भारती को 24 घंटे के अंदर अपने पति को बैचलर क्वार्टर से हटाने को कहा है. पिछले माह हॉस्टल नंबर पांच की छात्राओं ने भी हॉस्टल अधीक्षक के कमरे में सिमरन भारती के पति के रहने की शिकायत डीएसडब्ल्यू से की थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |     कोतवाली पुलिस ने करीब 11 लाख रुपये के गबन एवं धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार     |     श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी अखिल भारतीय महासभा की महासचिव बनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811